मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने आज टोडापुर स्थित ट्रैफिक पुलिस हेडक्वार्टर में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने ट्रैफिक के सुचारू संचालन, सड़क अनुशासन के कड़ाई से पालन और जाम वाले इलाकों के बेहतर प्रबंधन के लिए ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने सुरक्षित सड़कें बनाने, ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने और जनता का भरोसा बढ़ाने के लिए नागरिकों की भागीदारी और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल के महत्व पर जोर दिया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में एलजी दिल्ली ने बताया कि एक सुरक्षित और बेहतर ढंग से प्रबंधित ‘विकसित दिल्ली’ के लिए आपसी तालमेल, टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल और नागरिकों पर केंद्रित दृष्टिकोण बहुत जरुरी है।
News Source : Social Media
Image Source : X @LtGovDelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



