दिल्ली : उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने ‘म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट’ कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया

0
79
दिल्ली : उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने 'म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट' कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज दिल्ली नगर निगम और आईआईटी दिल्ली द्वारा आयोजित ‘म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट’ कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही, इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव, आरडब्ल्यूए, एमटीए और विशेषज्ञ भी मौजूद थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि चूंकि दिल्ली में हर दिन भारी मात्रा में कचरा पैदा होता है, इसलिए ‘वेस्ट टू लैंडफिल’ की व्यवस्था से हटकर ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की ओर बढ़ने की जरुरत पर जोर दिया गया। इसके लिए नए ‘फोर-बिन सिस्टम’ के जरिए कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करने को बढ़ावा दिया जाएगा। एलजी दिल्ली ने कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, “स्वच्छता एक जीवनशैली है।” आइए इंदौर जैसे मॉडलों से सीखें और मिलकर एक स्वच्छ, हरित और विकसित दिल्ली का निर्माण करें।

News Source : Social Media

Image Source : X @LtGovDelhi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here