मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप के पीएम आवास घेराव के विरोध के दौरान पुलिस ने पंजाब के मंत्री और आप नेता हरजोत सिंह बैंस को पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर से हिरासत में लिया। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर धारा 144 लागू की। साथ ही आप को प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं दी गई है।
बता दें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार के विरोध में आम आदमी पार्टी ने पीएम आवास पर विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। जिसके चलते दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन। दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन कार्यों को डिटेल कर लिया गया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



