दिल्ली : पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सीएम रेखा गुप्ता के साथ मिलकर तिमारपुर से 25 नए अटल कैंटीन का उद्घाटन किया

0
89
दिल्ली : पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सीएम रेखा गुप्ता के साथ मिलकर तिमारपुर से 25 नए अटल कैंटीन का उद्घाटन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ मिलकर आज तिमारपुर से 25 नए अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ दिल्ली ने बताया कि इसके साथ ही दिल्ली में 100 अटल कैंटीन का नेटवर्क सर्फ आठ महीनों में पूरा हो गया। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी, कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि दिल्ली से किया गया वादा अब यहां के लोगों के लिए एक सेवा बन गया है। ये कैंटीन हर दिन लगभग 1 लाख जरूरतमंद मजदूरों और परिवारों को सिर्फ 5 रूपए में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएंगी। यह अटल जी के ‘अंत्योदय’ के विजन को एक जीवंत श्रद्धांजलि है, जो सेवा, सम्मान और पोषण की भावना को उन लोगों तक पहुंचाती है जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरुरत है।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMODelhi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here