मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने मेट्रो विस्तार के तहत चरण- पांच-बी में 97 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाले सात नए कॉरिडोर और 65 स्टेशनों की योजना को मंजूरी दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि लगभग 48 हज़ार 204 करोड़ रुपये की लागत वाली यह अवसंरचना परियोजना राजधानी के सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत बनाएगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस परियोजना के माध्यम से दिल्ली के आसपास विकसित हो रहे इलाकों में मेट्रो कनेक्टिविटी का विस्तार किया जाएगा। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि इस विस्तार से नजफगढ़, नरेला, मिठापुर, रोहिणी सेक्टर-34 और किशनगढ़ जैसे क्षेत्रों में यात्रा अधिक तेज और सुविधाजनक होगी, साथ ही अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी में भी सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि सात नए कॉरिडोर में से चार को प्राथमिकता परियोजनाओं के रूप में तेज़ी से पूरा करने का लक्ष्य वर्ष 2029 तक रखा गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



