मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली सरकार की इस प्रतिबद्धता को दोहराया कि हर नागरिक को घर के पास ही अच्छी स्वास्थ्य सेवाएँ मिलें। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि इसी दिशा में आज दिल्ली में 415 से अधिक आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर कार्य कर रहे हैं। जल्द ही 1,100 से अधिक आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का लक्ष्य भी पूरा होगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इन केंद्रों पर ओपीडी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, आवश्यक दवाइयां और 80 प्रकार की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध है। इस अवसर पर विधायक तिलक राम गुप्ता, निगम पार्षद किशन लाल, जिलाध्यक्ष अजय खटाना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



