मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि की भी संभावना है। विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का अनुमान व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली गिरने की संभावना है। कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, माहे, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, कराईकल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कल तक लू चलने की आशंका है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अगले 36 घंटों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अनुमान व्यक्त किया गया है। चार धाम तीर्थयात्रियों को मौसम की स्थिति मालूम करने के बाद ही यात्रा शुरू करने की सलाह दी गई है। प्रतिकूल मौसम में तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है। मौसम विभाग ने आज जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ तेज हवाओं का अनुमान व्यक्त किया है। आज कई स्थानों पर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कश्मीर और जम्मू संभाग के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की आशंका है। कल से 17 मई तक हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



