मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उप-राष्ट्रपति भवन में नई दिल्ली के के. आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल और गाजियाबाद के प्रेसिडियम स्कूल के छात्रों से बातचीत की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने छात्रों से लगातार सीखते रहने, जिज्ञासु बने रहने, बड़े सपने देखने और नए अवसरों को अपनाने का आग्रह किया, साथ ही पढ़ाई-लिखाई, खेल-कूद और अन्य गतिविधियों को भी समान महत्व देने को कहा। उन्होंने छात्रों को ज्ञान, अनुशासन, आत्मविश्वास और सेवा की भावना विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे देश की प्रगति में सार्थक योगदान दे सकें।
News Source : Social Media
Image Source : X @VPIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



