नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्‍थापना दिवस समारोह में हुए शामिल

0
85
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्‍थापना दिवस समारोह में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्‍थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “किसानों को समृद्ध, महिलाओं को सशक्त, युवाओं को स्वावलंबी और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लक्ष्य के साथ 5 वर्ष पूर्व मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की गई। सहकार से समृद्धि के 5 साल में कृषि, डेयरी, बैंकिंग, लॉजिस्टिक्स और मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों से जुड़े 30 करोड़ लोगों को सशक्त बनाया जा रहा है तथा गांव से लेकर वैश्विक बाजार तक सहकारिता का सशक्त और सफल मॉडल स्थापित हो रहा है। आज नई दिल्ली में इस अवसर पर आयोजित समारोह में देश भर से आए सहकारी क्षेत्र के लोगों से संवाद किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सहकार से समृद्धि के 5 साल के दौरान की गई 150 से अधिक पहलें सहकारी क्षेत्र में डिजिटल क्रांति का आधार बनी हैं। दुग्ध उत्पादन से लेकर जैविक खेती तक ये पहलें भारत की आत्मनिर्भरता व विकसित भारत के निर्माण को गति दे रही हैं। आज मंत्रालय के गौरवशाली 5 वर्ष पूर्ण होने पर 232 अन्न भंडारण गोदामों का उद्घाटन व शिलान्यास, डेयरी सहकारी समितियों के लिए मॉडल बाय-लॉज का लोकार्पण, शहरी सहकारी बैंकों के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाओं – ‘सहकार सीबीएस’ व ‘सहकार सहयोगी’ का शुभारंभ किया तथा बीबीएसएसएल की टिश्यू कल्चर सुविधाओं का शिलान्यास किया।”

News Source : Social Media

Image Source : X @AmitShah

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here