मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को नई दिल्ली में असम में चार हजार किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव कार्यों की समीक्षा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ज़मीनी स्तर पर कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने और आधुनिक निर्माण तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया, ताकि सड़कों की मजबूती और यात्रा का अनुभव बेहतर हो सके। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा, मंत्रालय और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



