नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मुलाकात की

0
98
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बाढ़ से हुए नुकसान, किसानों की समस्याओं और ग्रामीण विकास पर चर्चा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संकट की घड़ी में पूरी संवेदनशीलता के साथ असम की जनता के साथ खड़ी है। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत करीब 5,000 करोड़ रूपए की आवासीय स्वीकृतियां दी गई हैं तथा सर्वे की अवधि 15 दिन बढ़ाई गई है, ताकि कोई पात्र परिवार छूट न जाए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमने चाय बागान श्रमिकों के पात्र परिवारों को भी भूमि का पट्टा मिलने के बाद डिजिटल सर्वे के माध्यम से पीएम आवास का लाभ देने का निर्णय किया है। वहीं, बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए कृषि उन्नति योजना एवं आरकेवीवाई के तहत ₹832.70 करोड़, कृषि मशीनीकरण के लिए ₹33.36 करोड़ तथा एमआईडीएच के तहत ₹96.87 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर की गई है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @himantabiswa

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here