नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए एचआर पॉलिसी में दो अहम सुधारों का एलान किया

0
86
नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए एचआर पॉलिसी में दो अहम सुधारों का एलान किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में भारतीय तटरक्षक बल के लिए एचआर पॉलिसी में दो अहम सुधारों का ऐलान किया। रक्षा मंत्रालय ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इन सुधारों का मकसद अधिकारियों की भर्ती और सर्विस की शर्तों में जेंडर इक्वालिटी को बढ़ावा देना है। सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्रालय ने आगे बताया कि साथ ही, ड्यूटी के दौरान समुद्र में लापता हुए कर्मियों के परिवारों को एक्स-ग्रेशिया (अनुग्रह राशि) देने की प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आसान बनाना भी इसका उद्देश्य है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “2027 में भारतीय तटरक्षक बल की ‘स्वर्णिम जयंती’ की ओर बढ़ते हुए, आज मुझे इसके लिए दो अहम पॉलिसी सुधारों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। ‘नारी शक्ति’ के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए, हमने एक जेंडर-न्यूट्रल ढांचा लागू किया है। इससे आईसीजी में महिला अधिकारियों की भर्ती, ट्रेनिंग और स्थायी नियुक्ति में समान अवसर सुनिश्चित होंगे। इसके अलावा, कोस्ट गार्ड कर्मियों के बेहतर कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए, हमने ड्यूटी के दौरान समुद्र में लापता होने वाले कर्मियों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि और सहायता प्रक्रियाओं को सरल और तेज बना दिया है। एक आभारी देश उन लोगों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है जो हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करते हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @rajnathsingh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here