नई दिल्ली : विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पनामा के विदेश मंत्री से की मुलाकात

0
93
नई दिल्ली : विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पनामा के विदेश मंत्री से की मुलाकात

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोमवार को नई दिल्ली में पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज़ से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बताया कि लैटिन अमेरिका और कैरिबियन क्षेत्र के प्रवेश-द्वार के तौर पर पनामा के साथ भारत के जुड़ाव को और गहरा करने के महत्व पर जोर दिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी व्यापक बातचीत में व्यापार, कारोबार, विकास, समुद्री मामलों, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और डिजिटल सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। बहुपक्षीय मंचों पर हमारे सहयोग के बारे में भी बात हुई।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrSJaishankar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here