नासा ने मंगल ग्रह की परिक्रमा कर रहे अपने मेवेन अंतरिक्ष यान के मिशन के समाप्त होने की घोषणा की

0
96
नासा ने मंगल ग्रह की परिक्रमा कर रहे अपने मेवेन अंतरिक्ष यान के मिशन के समाप्त होने की घोषणा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नासा ने मंगल ग्रह की परिक्रमा कर रहे अपने मेवेन अंतरिक्ष यान के मिशन के समाप्त होने की घोषणा की है। लगभग छह महीने तक कोई संपर्क नहीं होने के बाद नासा ने पुष्टि की कि एक दशक से अधिक समय तक चले इस मिशन का अंत हो गया है। वर्ष 2013 में प्रक्षेपित मेवेन का उद्देश्य मंगल ग्रह के वायुमंडल का अध्ययन करना था। पिछले वर्ष दिसंबर में मंगल ग्रह के पीछे जाने के बाद यान से संपर्क टूट गया था। जांच में पता चला कि यान तेज़ी से घूमने लगा, जिससे उसकी कक्षा प्रभावित हुई और बैटरियां खत्म हो गईं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नासा की समीक्षा समिति ने निष्कर्ष निकाला है कि अंतरिक्ष यान को दोबारा सक्रिय नहीं किया जा सकता। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह अगले 50 से 100 वर्षों तक मंगल की कक्षा में बना रहेगा, जिसके बाद ग्रह की सतह से टकरा जाएगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here