भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ आज नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इन दिनों वे आधिकारिक दौरे के लिए नेपाल में गए हुए हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ अपनी पत्नि सहित भारी सुरक्षा के बीच मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान नेपाल के प्रशासन द्वारा चीफ जस्टिस का स्वागत भी किया गया। नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर का हिंदू धर्म में खासा महत्व है। ऐसे में चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ अपने नेपाल दौरे में इस मंदिर पहुंचे हैं।
#WATCH | Nepal | Chief Justice of India, DY Chandrachud visits Pashupatinath temple to offer prayers, in Kathmandu. pic.twitter.com/YKw5slgbHW
— ANI (@ANI) May 4, 2024
तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर नेपाल गए चीफ जस्टिस
बता दें कि, भारत के चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ तीन दिन के आधिकारिक दौरे के लिए नेपाल गए हैं। शुक्रवार शाम 4 बजे चीफ जस्टिस काठमांडू एयरपोर्ट पहुंचे। यहां आधिकारिक नियमों से उनका स्वागत किया गया। नेपाल सुप्रीम कोर्ट वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ. आनंद मोहन ने उनका स्वागत किया। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के दौरे के विषय में नेपाल सुप्रीम कोर्ट के प्रवक्ता ने बताया- “इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत के किसी मौजूदा प्रधान न्यायाधीश ने नेपाल की आधिकारिक यात्रा की है।”
सीजेआई चंद्रचूड़ नेपाल के प्रधान न्यायाधीश विश्वंभर प्रसाद श्रेष्ठ के खास निमंत्रण पर नेपाल पहुंचे हैं। तीन दिन के दौरे में वे नेपाल में अपने समकक्ष यानि नेपाल के प्रधान न्यायाधीश से मैत्री वार्ता करेंगे। इसके अलावा चीफ जस्टिस बाल अधिकार विषय पर एक सेमिनार करेंगे। भारत के चीफ जस्टिस अपनी यह यात्रा समाप्त कर रविवार को स्वदेश लौटेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



