नैनीताल : सीएम धामी ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित एकेडमिक ब्लॉक एवं अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का किया लोकार्पण

0
95
नैनीताल : सीएम धामी ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित एकेडमिक ब्लॉक एवं अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का किया लोकार्पण

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भीमताल, नैनीताल में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित एकेडमिक ब्लॉक एवं अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। साथ ही सीएम धामी ने ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों एवं ग्राफिक एरा कौशल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत निःशुल्क सर्टिफिकेट कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ कौशल विकास, नवाचार एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा को निरंतर बढ़ावा दे रही है। उच्च शिक्षा संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने, युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करने तथा उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here