मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पंजाब और उत्तर प्रदेश में भारत और कंबोडिया से संचालित मानव तस्करी गिरोह मामले में तलाशी अभियान चलाया। ईडी ने बताया है कि इस गिरोह के मानव तस्करी, साइबर धोखाधड़ी और अवैध गतिविधियों में शामिल होने का संदेह है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, निदेशालय ने बताया कि दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर और चार्जशीट के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत जांच शुरू की गई। ईडी ने बताया है कि तलाशी अभियान में उन व्यक्तियों के आवासीय परिसर शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय भर्तीकर्ता या एजेंट बनकर विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने के झूठे बहाने से पीड़ितों को कंबोडिया भेजने में मदद की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



