पटना : सीएम चौधरी ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों एवं बीएसआरटीसी की डीलक्स बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

0
70
पटना : सीएम चौधरी ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों एवं बीएसआरटीसी की डीलक्स बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना स्थित वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत संचालित होने वाली इलेक्ट्रिक बसों एवं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की डीलक्स बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इन बसों के संचालन से पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, दरभंगा एवं पूर्णिया में आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सभी बसें सीसीटीवी, ई-टिकटिंग, जीपीएस ट्रैकिंग एवं लाइव लोकेशन जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि साथ ही महिला, बुजुर्ग एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

News Source : Social Media

Image Source : X @samrat4bjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here