पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

0
195

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बाएं हाथ के स्पिनर इमाद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ अपने संन्यास की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने आखिरी बार इस साल अप्रैल में रावलपिंडी में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 मैच में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था।34 साल के इमाद ने पाकिस्तान टीम की ओर से 55 वनडे और 66 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे।वनडे क्रिकेट में उन्होंने 42.86 की औसत से 986 रन बनाए थे। 53 पारियों 4.88 की इकॉनमी रेट से 44 विकेट अपने नाम किए थे। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 15.18 की औसत से 486 रन बनाए। 65 पारियों में उन्होंने 6.26 की इकॉनमी रेट से 65 विकेट लेने में कायमाब रहे।

मीडिया की माने तो, इमाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, “हाल के दिनों में मैं अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के बारे में काफी सोच-विचार कर रहा हूं और मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने का सही समय है। “उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, “वर्षों से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मिले समर्थन के लिए मैं धन्यवाद देता हूं। पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना वास्तव में सम्मान की बात है।” उन्होंने आगे कहा, “वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में मेरी प्रत्येक 121 मैचों की उपस्थिति एक सपने के सच होने जैसी थी। नए कोचों और नेतृत्व के आने के साथ पाकिस्तान क्रिकेट के लिए यह एक रोमांचक समय है। मैं कामना करता हूं कि सभी इसमें शामिल हों और मैं टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन करते देखने के लिए उत्सुक हूं। हमेशा इतने जुनून के साथ मेरा समर्थन करने के लिए पाकिस्तान प्रशंसकों को धन्यवाद।” मेरे परिवार और दोस्तों को धन्यवाद, जो मुझे उच्चतम स्तर पर पहुंचने में मदद करने में बहुत महत्वपूर्ण रहे हैं। मैं अब इंटरनेशनल मंच से दूर अपने खेल करियर के अगले चरण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उत्सुक हूं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here