मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेहसाणा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वह गुजरात के दो दिनों के दौरे पर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने राज्य को 6000 करोड़ रुपये की सौगात दी है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी पीढ़ी ने दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति देखी। हमने सरदार पटेल के प्रति अपनी सर्वोच्च श्रद्धा व्यक्त की। आने वाली पीढ़ियां सरदार पटेल की प्रतिमा को देखेंगी लेकिन झुकेंगी नहीं, बल्कि उनका सिर ऊंचा रहेगा। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज 30 अक्टूबर है और कल 31 अक्टूबर है, ये दोनों दिन हमारे लिए बहुत प्रेरणादायक हैं। आजादी की लड़ाई लड़ने वाले और अंग्रेजों को कड़ी टक्कर देने वाले गोविंद गुरुजी की आज पुण्य तिथि है। और कल सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है।
जानकारी के लिए बता दें कि, गोविंद गुरुजी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गोविंद गुरुजी का पूरा जीवन भारत की आजादी और आदिवासी समुदाय की सेवा के लिए बीता। उनकी सेवा और राष्ट्रीयता इतनी प्रबल थी कि उन्होंने बलिदानों की परंपरा शुरू की और वे बलिदानों के प्रतीक बन गए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हमारी सरकार ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



