मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री-आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री और परिषद ने वैश्विक उथल-पुथल के दौर में भारत की आर्थिक वृद्धि को और बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विचारों और उपायों पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीवन स्तर और व्यापार में सुगमता लाने के लिए विभिन्न सुधारों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने पश्चिम एशिया संघर्ष के भारत और विश्व पर पड़ने वाले प्रभाव का भी आकलन प्रस्तुत किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



