मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वयोवृद्ध अभिनेता सलीम कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और यादगार प्रदर्शनों से अमिट छाप छोड़ी। पीएम मोदी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं वयोवृद्ध अभिनेता के परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘वयोवृद्ध अभिनेता श्री सलीम कुमार जी के निधन से अत्यंत व्यथित हूं। अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और यादगार प्रदर्शनों से अमिट छाप छोड़ी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’’
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



