डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की आगामी फिल्म “तुमसे ना हो पाएगा” का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में आज के युवाओं के सामने मौजूद आधुनिक चुनौतियों का हल्के-फुल्के अंदाज में मजेदार ढंग से झलक देखने को मिलती है। इसमें हमारे समाज के द्वारा बनाये गये ‘नियमों’ के खिलाफ युवाओं की यह दुविधा भी दिखाई देती है कि अपना रास्ता बनाकर अपने सपने पूरे कैसे करें। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह फिल्म 29 सितंबर को सिर्फ डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। “तुमसे ना हो पाएगा” भारत के युवाओं को दिया जा रहा एक तरोताजा और मजाकिया संदेश है- “अपने दिल की बात मानने के लिये हिम्मत जुटाओ और अपनी सफलता को खुद तय करो”। इश्वाक सिंह, महिमा मकवाना, गौरव पांडे, अमाला अक्किनेनी, गुरप्रीत सैनी, परमीत सेठी और मेघना मलिक जैसे प्रतिभाशाली कलाकार इस कहानी में जान डाल रहे हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



