सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहत्री की फिल्म ‘फर्रे’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। यह फिल्म बीते साल 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानकारी के अनुसार, इस फिल्म के जरिए अलीजेह ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। सिनेमाघरों में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद अब ‘फर्रे’ OTT पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म का प्रीमियर कल यानि 5 अप्रैल से OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर होगा।
मीडिया की माने तो, ‘फर्रे’ का निर्देशन सौमेंद्र पाढी ने किया है। लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। प्रसन्ना बिष्ट और जेन शॉ ने भी ‘फर्रे’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है। इसमें रोनित बोस रॉय और साहिल मेहता भी अहम भूमिका में हैं। ‘फर्रे’ थाईलैंड की फिल्म ‘बैड जीनियस’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसकी कहानी परीक्षा में नकल के हाईटेक मेथड के ईर्द-गिर्द घूमती है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



