मथुरा: सांसद हेमा मालिनी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन किया दाखिल

0
135

उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने बृहस्तपतिवार को अपना नामांकन भरा। जानकारी के अनुसार, इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उनके साथ मौजूद रहे। हेमा मालिनी तीसरी बार भाजपा से प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मथुरा के लोगों की सेवा करने का मौका पाकर मैं बहुत खुश हूं। उन्‍होंने कहा कि जो काम पिछले दो कार्यकाल में नहीं पूरे हो सके हैं, तीसरी बार में मैं वह सभी काम पूरा करूंगी। मथुरा के लोगों के लिए विकास की नई परियोजनाएं लाएंगे। कहा कि इस काम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हमारी हर संभव मदद करेंगे।

यमुना साफ करेंगे

बताते चलें कि इससे पहले बुधवार को हेमा मालिनी ने यमुना जी का पूजन किया था। इस मौके पर सांसद ने कहा था कि वह हर बार की तरह इस बार भी नामांकन से पहले यमुना पूजन के लिए आई हैं। चूंकि बृहस्पतिवार को व्यस्तता रहेगी, इसलिए एक दिन पहले पूजन किया है। कहा कि पूजा करके हमें काफी सुकून मिला। हमने यमुना जी से वादा किया है कि हम उन्हें साफ करेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here