गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्यवाही, महारानी बस से बरामद किए 1 करोड़ रुपए

0
108

आम चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. चुनाव के कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं हो ऐसे में कई तरह के कार्यों पर भी प्रतिबंध है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसी बीच गिरिडीह जिला प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन की एफएसटी ने गया से कोलकाता जा रही महारानी बस से 1 करोड़ 9 लाख 50 हज़ार रुपए बरामद किए हैं। ये रुपए चुनाव की प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए ले जाए जा रहे थे। गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले की पुष्टि गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात उन्हें यह सूचना मिली कि बिहार के गया से कोलकाता जा रही महारानी बस में एक करोड़ से अधिक राशि को रखा गया है। इस राशि से चुनाव को प्रभावित किया जाना है। इस सूचना पर एफएसटी ( फ्लाइंग स्कवॉड टीम ) को एक्टिव किया गया। टीम में बगोदर बीडीओ अजय कुमार वर्मा, सरिया – बगोदर एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, बगोदर थाना प्रभारी समेत अन्य कर्मियों को शामिल किया गया। टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया और बगोदर थाना के औरा के पास महारानी बस को खंगाला गया तो 1.09 करोड़ रूपया मिला है। पैसे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। अभी इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here