फीफा विश्व कप 2026 : मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया, टूर्नामेंट में दर्ज की अपनी पहली जीत

0
70
फीफा विश्व कप 2026 : मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया, टूर्नामेंट में दर्ज की अपनी पहली जीत

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-जी के अहम मुकाबले में सोमवार (22 जून) को मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट में जीत का स्वाद चखा। यह मिस्र की फीफा वर्ल्ड कप इतिहास की पहली जीत है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड के लिए 15वें मिनट में टिम पायने के कॉर्नर पर डिफेंडर फिन सुरमन ने ऊंची छलांग लगाकर शानदार हेडर लगाया और गेंद को जाल में पहुंचा दिया। मिस्र की ओर से 58वें मिनट में मुस्तफा जीको ने मोहम्मद हैनी के क्रॉस को हेड कर गोल किया और स्कोर बराबर कर दिया। 67वें मिनट में मोहम्मद सलाह और जीको की तालमेल भरी गेंदबाजी के बाद सलाह ने बढ़त दिलाने वाला गोल किया। यह सलाह का पहला और मिस्र का दूसरा गोल था। इसके बाद 82वें मिनट में सलाह ने कॉर्नर किक ली जिसे ट्रेजेगुएट ने नेट में डाल मिस्र को दो गोल से आगे कर दिया। यहां न्यूजीलैंड की टीम वापसी नहीं कर सकी।

News Source : Social Media

Image Source : X @FIFAWorldCup

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here