मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दोपहर करीब 3 बजे पटना के स्टेट हैंगर से ‘बिहार हेली पर्यटन एवं एयर पर्यटन योजना-2026’ के अंतर्गत पटना जॉय राइड का शुभारंभ करेंगे। सीएम सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के पर्यटन क्षेत्र में एक नई उड़ान बताया है। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि यह पहल पर्यटकों एवं आम नागरिकों को पटना का विहंगम हवाई दृश्य देखने का रोमांचक, सुरक्षित और अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “बिहार के पर्यटन क्षेत्र में एक नई उड़ान! आज दोपहर 3:00 बजे स्टेट हैंगर, पटना से ‘बिहार हेली पर्यटन एवं एयर पर्यटन योजना-2026’ के अंतर्गत पटना जॉय राइड का शुभारंभ करूँगा। यह पहल पर्यटकों एवं आम नागरिकों को पटना का विहंगम हवाई दृश्य देखने का रोमांचक, सुरक्षित और अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगी। आइए, बिहार पर्यटन के इस नए अध्याय का सहभागी बनें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @samrat4bjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



