मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने होर्मुज जलडमरूमध्य की किसी भी अमरीकी नाकाबंदी में ब्रिटेन की भागीदारी से इनकार किया है। उन्होंने दोहराया है कि ब्रिटेन ईरान के साथ किसी भी संघर्ष में शामिल नहीं होगा। ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर ने सैन्य तनाव बढ़ाए बिना महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को खोले रखने के लिए ब्रिटेन की प्रतिबद्धता पर बल दिया। इससे पहले अमरीकी केंद्रीय कमान ने भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से ईरानी बंदरगाहों में समुद्री यातायात की नाकाबंदी शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद ईरान ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बंदरगाहों को धमकी दी है। यह नाकाबंदी अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बंदरगाहों सहित ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर समान रूप से लागू होगी। ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होने के साथ-साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने के उपायों पर ब्रिटेन लगातार सहयोगियों से परामर्श कर रहा है। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंधों के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर पड़ने वाले प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त की।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने होर्मुज जलडमरूमध्य की किसी भी अमरीकी नाकाबंदी में ब्रिटेन की भागीदारी से इनकार किया है। उन्होंने दोहराया है कि ब्रिटेन ईरान के साथ किसी भी संघर्ष में शामिल नहीं होगा। ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर ने सैन्य तनाव बढ़ाए बिना महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को खोले रखने के लिए ब्रिटेन की प्रतिबद्धता पर बल दिया। इससे पहले अमरीकी केंद्रीय कमान ने भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से ईरानी बंदरगाहों में समुद्री यातायात की नाकाबंदी शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद ईरान ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बंदरगाहों को धमकी दी है। यह नाकाबंदी अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बंदरगाहों सहित ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर समान रूप से लागू होगी। ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होने के साथ-साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने के उपायों पर ब्रिटेन लगातार सहयोगियों से परामर्श कर रहा है। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंधों के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर पड़ने वाले प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ ने भी खुली नौवहन व्यवस्था की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अमरीका से उन्हें नाकाबंदी में शामिल होने का कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ ने क्षेत्रीय संघर्षों के समाधान के लिए नए सिरे से बातचीत शुरू करने के महत्व पर बल दिया और अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून का पूर्ण सम्मान करने का आह्वान किया। उधर, ईरान ने अमरीकी नौसैनिक नाकाबंदी के जवाब में कहा कि इससे फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बंदरगाहों की सुरक्षा सीधे खतरे में है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



