मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत-अफगानिस्तान संयुक्त समिति की बैठक का चौथा दौर आज नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पीएआई) एम. आनंद प्रकाश और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय में प्रथम राजनीतिक प्रभाग के महानिदेशक शुएब बर्यालाई ने की। विदेश मंत्रालय ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की, जिनमें मानवीय सहायता, विकास साझेदारी, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, क्षमता निर्माण, शिक्षा, खेल, व्यापार, वीजा और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग शामिल है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने आगे बताया कि भारतीय पक्ष ने अफगान लोगों की भलाई और विकास की जरूरतों का समर्थन करने के लिए अपनी निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई। अफगान पक्ष ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत के निरंतर समर्थन और सहयोग की सराहना की। विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में आगे बताया कि दोनों पक्षों ने नियमित बातचीत जारी रखने के महत्व को दोहराया और आपस में करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई। विदेश मंत्रालय ने बताया कि संयुक्त समिति की बैठक का अगला दौर आपसी सहमति से तय समय पर आयोजित किया जाएगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



