भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में विश्व की सबसे तेज वृद्धि दर्ज : केन्‍द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

0
61
भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में विश्व की सबसे तेज वृद्धि दर्ज : केन्‍द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि भारत ने एक वर्ष में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में विश्व की सबसे तीव्र वृद्धि दर्ज की है। मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ-सीआईआई वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन में उन्‍होंने यह बात कही।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊर्जा क्षेत्र में देश की प्रगति पर केन्‍द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में है। केन्‍द्रीय मंत्री ने बताया कि गैर-जीवाश्म ईंधन ऊर्जा क्षमता 81 गीगावाट से बढ़कर 288 गीगावाट हो गई है, जो 250 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाती है। केन्‍द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि भारत इस क्षेत्र में निवेश का आकर्षक गंतव्‍य बना हुआ है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here