भोपाल : सीएम डॉ. मोहन यादव से मेसर्स पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर और उनके सहयोगियों ने की मुलाकात

0
98
भोपाल : सीएम डॉ. मोहन यादव से मेसर्स पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर और उनके सहयोगियों ने की मुलाकात

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज भोपाल में मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मेसर्स पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर मंजुल शरद शाह और उनके सहयोगियों ने मुलाकात की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस दौरान कंपनी ने मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर परियोजना स्थापित करने के लिए 6,200 करोड़ रूपए के निवेश की मंशा व्यक्त की। प्रस्तावित परियोजना से प्रदेश में 2,500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया गया कि भेंट के दौरान मध्यप्रदेश शासन एवं कंपनी के मध्य निवेश संबंधी सहमति-पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर उसका आदान-प्रदान भी किया गया।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here