मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर से जुड़ी 235 करोड़ रूपए से अधिक लागत की तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक, राम सिंह कैरा, प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान, मेयर किरन जैसल, रुड़की महापौर अनिता अग्रवाल भी उपस्थित रही। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने बताया कि ये परियोजनाएँ हरिद्वार के समग्र विकास को नई गति देने के साथ-साथ आगामी कुंभ मेला-2027 एवं कांवड़ मेले के सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल आयोजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य सरकार “विकास और विरासत” को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। इसी संकल्प के अनुरूप प्रदेश में केदारखंड, मानसखंड, गोल्ज्यू कॉरिडोर, विवेकानंद कॉरिडोर, हरिपुर तथा देहरादून में यमुना तीर्थ सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का सुनियोजित विकास किया जा रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया गया कि इन प्रयासों से तीर्थयात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम सुविधाएँ उपलब्ध हो रही हैं तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



