मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय की यूएसपी पहल के तहत मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के साथ मिलकर आज 175.45 करोड़ रूपए के ‘लाकाडोंग हल्दी मिशन गोल्डन स्पाइस’ को लॉन्च किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दुनिया में सबसे ज्यादा प्राकृतिक करक्यूमिन मात्रा वाली ‘लाकाडोंग हल्दी’ अपनी बेहतरीन क्वालिटी के लिए दुनिया भर में मशहूर है, जो इसे भारत की सबसे खास कृषि-संपत्तियों में से एक बनाती है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि यह मिशन खेत से ग्लोबल मार्केट तक का इकोसिस्टम बनाएगा। साथ ही यह खेती का दायरा बढ़ाकर 7,000 हेक्टेयर करेगा। इसके अलावा यह मिशन किसानों की आय दोगुनी करेगा और महिलाओं के नेतृत्व में 3,000 से ज्यादा नौकरियां पैदा करेगा। साथ ही यह मिशन वित्त वर्ष 2028-29 तक 100 करोड़ रूपए की लाकाडोंग हल्दी इकोनॉमी तैयार करेगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीएम मोदी के विजन से प्रेरित होकर, हम पूर्वोत्तर के बेहतरीन उत्पादों के लिए ग्लोबल वैल्यू चेन बना रहे हैं और साथ ही अपने किसानों के लिए ज्यादा वैल्यू भी पैदा कर रहे हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @JM_Scindia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



