मध्‍य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिन तक लू की स्थिति जारी रहेगी

0
92
मध्‍य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिन तक लू की स्थिति जारी रहेगी
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन तक मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में आज लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में भी आज लू चलने की आशंका है। अगले दो दिन तक आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में गर्म और उमस भरे मौसम का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। ओडिशा में आज रात गर्म रहने की संभावना है, जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी की आशंका है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी भारत, बिहार, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के कुछ हिस्सों में आज तेज वर्षा का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगाा की तलहटी वाले इलाके, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में अगले दो दिन तक ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भाग में कल बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने का भी अनुमान है। दिल्ली के लिए, अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here