दमोह जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के दमोह छतरपुर हाईवे पर जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास मार्ग पर रविवार रात बाइक सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बता दें कि, घटना के बाद तत्काल स्थानीय लोगों ने बटियागढ़ सामुदायिक अस्पताल भिजवाया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। बटियागढ़ पुलिस रात में घटनास्थल पहुंचीं और बारीकी से जांच पड़ताल शुरू की। वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार बताया गया है कि कोई ट्रक या अन्य वाहन बाइक सवारों को टक्कर मारकर भाग गया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



