मप्र: मोहन कैबिनेट ने कई अहम प्रस्ताव को दी मंजूरी, कुलपति कहलाएंगे कुलगुरु

0
98

मध्य प्रदेश कैबिनेट की मंगलवार को अहम बैठक हुई है। सीएम मोहन यादव कैबिनेट की बैठक ने कई अहम फैसले लिए हैं। कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि अब कुलपतियों को कुलगुरु कहा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, कैबिनेट बैठक के प्रमुख निर्णय में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चाइल्‍ड हेल्‍पलाइन संचालन करने की स्‍वीकृति शामिल है। कैबिनेट ने शराब दुकानों के ठेका मूल्य को भी बड़ा दिया है जिससे शराब और महंगी होगी। इसके आलावा कुलपति को अब मध्यप्रदेश में कुलगुरू कहा जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गान के साथ मंत्रिपरिषद की बैठक प्रारंभ हुई। सभी कैबिनेट के मंत्री इस बैठक में मौजूद थे। कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की जानकारी जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा दी गई।

नई आबकारी पॉलिसी को मंजूरी 
कैबिनेट ने वर्ष 2024-25 के लिए नई आबकारी पॉलिसी को मंजूरी दे दी। इसमें पिछले वर्ष के ठेका मूल्य से 15 प्रतिशत अधिक पर शराब दुकानों को नीलाम किया जाएगा। साथ ही शर्त है कि कुल शराब दुकानों का 75 प्रतिशत के ठेकेदारों के रिन्यूअल के लिए तैयार होने पर ही दुकान आवंटित की जाएगी। यदि ऐसा नहीं होता है तो शराब दुकानों की फिर से नीलामी होगी। वहीं, स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थलों से शराब दुकान की दूसरी पिछले निर्णय के अनुसार ही निर्धारित रहेगी।

लेखानुदान को भी स्वीकृति 
मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र में सरकार लेखानुदान पेश करेगी। बैठक में लेखानुदान के साथ ही अनुपूरक बजट को भी मंजूरी दी गई। सरकार लेखानुदान और अनुपूरक बजट को विधानसभा में पेश करेगी। जहां चर्चा के बाद वित्तीय खर्चे को स्वीकृति दी जाएगी। सरकार लोकसभा चुनाव के बाद अपना बजट विधानसभा में पेश करेगी।

किसानों को शून्य ब्याजदर पर लोन
सरकार किसानों को पिछली बार की तरह इस बार भी शून्य ब्याजदर पर फसल लोन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकार योजना के तहत फसल ऋण लेने वाले सभी किसानों को 1.5 प्रतिशत ब्याज अनुदान तथा खरीफ एवं रबी सीजन की निर्धारित ड्यू डेट तक ऋण की अदायगी करने वाले किसानों को 4 प्रतिशत प्रोत्साहन रूप (अतिरिक्त  ब्याज अनुदान) दिया जाएगा।

जिला स्तर पर चाइल्ड हेल्पलाइन शुरू होगी 
कैबिनेट ने जिला स्तर पर जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन का संचालन किए जाने को स्वीकृति दी है। जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा निर्धारित अर्हता अनुसार विज्ञापन जारी कर पारदर्शी प्रक्रिया से किया जाएगा। चाईल्ड हेल्प लाइन में सभी पद संविधा आधार पर भरे जाएंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here