मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल अपने संसदीय क्षेत्र मध्यप्रदेश के गुना जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे अडानी सीमेंट संयंत्र की आधारशिला रखेंगे और कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी होंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र का पहला सीमेंट संयंत्र होगा। अडानी समूह ने गुना में लगभग 3 हजार 500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के दौरान एक विभागीय प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर दिया जाएगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



