मप्र : सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में ‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत किसानों के लिए संचालित गतिविधियों की समीक्षा की

0
88
मप्र : सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में 'किसान कल्याण वर्ष-2026' के अंतर्गत किसानों के लिए संचालित गतिविधियों की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में ‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत किसानों के लिए संचालित गतिविधियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि खेती की लागत कम करने, किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए सभी योजनाओं का मिशन मोड में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने आगे लिखा कि सीधे संवाद कर अधिक से अधिक पात्र कृषकों को शासन की योजनाओं से जोड़ा जाए तथा कम पानी वाली फसलों, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जाए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निजी संस्थाओं के सहयोग से किसानों को उन्नत नस्ल की गाय उपलब्ध कराई जाए एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी केंद्रों का विस्तार किया जाए। साथ ही सीएम डॉ. मोहन यादव ने सहकारी समितियों की प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण, ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल एवं ई-पासबुक सुविधा के समयबद्ध शुभारंभ तथा इंदौर में सब्जी महोत्सव एवं एक्वाकल्चर मार्केटिंग सिम्पोजियम की प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here