यूएनजीए की अध्यक्ष एनालेना बेरबॉक अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगी

0
87
यूएनजीए की अध्यक्ष एनालेना बेरबॉक अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेरबॉक अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगी। इस दौरान वो विभिन्न विषयों पर भारतीय अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। उनकी प्रवक्ता ला नीस कॉलिन्स ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष बेरबॉक अगले सप्ताह नई दिल्ली और बीजिंग की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी। कॉलिन्स ने कहा कि बेरबॉक भारत और चीन की सरकारों के निमंत्रण पर यात्रा कर रही हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत दौरे के दौरान, बेरबॉक विभिन्न सरकारी अधिकारियों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर स्टीफन प्रीसनर के नेतृत्व में भारत में संयुक्त राष्ट्र की कंट्री टीम से भी मिलेंगी। संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष के रूप में यह बेरबॉक की भारत की पहली यात्रा होगी। इससे पहले, जब वह जर्मनी की विदेश मंत्री थीं, तब उन्होंने भारत की यात्रा की थी। फरवरी में, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए भारत आए थे। इसके बाद वह चीन जाएंगी, जहां वह सरकारी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर स्टीफन जैक्सन के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र की कंट्री टीम से मिलेंगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here