मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के बून्दी में करीब 100 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, “बून्दी हाड़ौती का गौरव और अपनी समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाली नगरी है। हमारा संकल्प है कि “विरासत के साथ विकास” के विजन के साथ बून्दी विकास के नए आयाम स्थापित करे।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “विरासत के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के साथ आधुनिक अधोसंरचना, बेहतर सड़कें और कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, खेल, रोजगार और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य एक ऐसा बून्दी बनाना है, जहाँ आधुनिकता की रफ्तार भी हो और विरासत का सम्मान भी हो।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ombirlakota
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



