राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने उदयपुर के दूध तलाई वन क्षेत्र (पिछोला) में आयोजित ‘राज्य स्तरीय वन महोत्सव’ का शुभारंभ किया

0
83
राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने उदयपुर के दूध तलाई वन क्षेत्र (पिछोला) में आयोजित 'राज्य स्तरीय वन महोत्सव' का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को ‘हरियालो राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से उदयपुर के दूध तलाई वन क्षेत्र (पिछोला) में आयोजित ‘राज्य स्तरीय वन महोत्सव’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘चंदन वन’ में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों और पंच गौरव योजना पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस वन महोत्सव के तहत लगभग 2100 पौधे रोपे गए हैं। राज्य सरकार प्रदेश के चार विशेष स्थानों उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में ‘चंदन वन’ विकसित कर रही है। सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आइए, हम सब मिलकर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाएं, अपनी धरा को हरित एवं समृद्ध बनाएं और आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण सौंपें।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here