राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा सांगानेर विधानसभा क्षेत्र स्थित मानसरोवर में आयोजित ‘रक्षाबंधन पर्व – स्नेह का रक्षासूत्र’ कार्यक्रम में हुए शामिल

0
82
राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा सांगानेर विधानसभा क्षेत्र स्थित मानसरोवर में आयोजित ‘रक्षाबंधन पर्व – स्नेह का रक्षासूत्र’ कार्यक्रम में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को सांगानेर विधानसभा क्षेत्र स्थित मानसरोवर में आयोजित ‘रक्षाबंधन पर्व – स्नेह का रक्षासूत्र’ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन के पावन पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों एवं पार्टी की निष्ठावान मातृशक्ति ने रक्षासूत्र बांधकर अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद हमारी शक्ति है, जो हमें प्रदेश के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। रक्षाबंधन का यह पावन पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आत्मीयता का प्रतीक है। इस अवसर पर बहनों से मिले स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद को मैं अपनी शक्ति और जिम्मेदारी मानता हूं। इस विश्वास, अपनत्व और स्नेह के लिए सभी बहनों का हृदय से आभार!”

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here