मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम विष्णु देव साय ने ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया और गौ विज्ञान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गौ संरक्षण केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त आधार है। प्रदेश सरकार सुरभि गौधाम योजना, गौशालाओं के लिए बढ़ी सहायता राशि, गोबर आधारित उत्पादों को प्रोत्साहन और डेयरी विकास जैसी पहलों के माध्यम से गौ संरक्षण को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण आजीविका को नई मजबूती प्रदान कर रही है।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



