मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर के टाउन हॉल में सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य और बलिदान की गौरवगाथा से लेकर ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा तथा सुशासन, जनकल्याण और विकसित छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। अपनी गौरवशाली विरासत से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



