मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को मोल्दोवा की संसद का दौरा किया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने मोल्दोवा की संसद के स्पीकर इगोर ग्रोसु तथा संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मू ने भरोसा जताया कि भारत और मोल्दोवा के नेता दोनों देशों के बीच एक मजबूत, भविष्योन्मुखी और आपसी लाभ वाली साझेदारी को और मजबूत करते रहेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया तथा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और विजय बघेल भी मौजूद थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों पक्षों ने भारत और मोल्दोवा के बीच बढ़ती साझेदारी को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



