मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में 200 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने प्राधिकरण की वेबसाइट का शुभारंभ किया और आपदा के समय राहत-बचाव में प्रशंसनीय कार्य करने वाले एसडीआरएफ, पीएसी व अग्निशमन सेवा के कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमें उत्तर प्रदेश को ऐसा सशक्त राज्य बनाना है, जहां प्रत्येक नागरिक किसी भी संकट की घड़ी में सरकार के साथ-साथ स्वयं भी अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए पूरी तरह तैयार रहे। प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



