मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सभी जिला उपायुक्तों एवं नगर निगम आयुक्तों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में राजस्व विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सैनी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान तकनीक आधारित पारदर्शी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया, ताकि आमजन के राजस्व संबंधी कार्य सरल, त्वरित एवं सुगमता से संपन्न हो सकें। सीएम सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “प्रदेश के मेरे परिवारजनों को आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



