मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज दिल्ली में जंजीबार (तंजानिया का यूनाइटेड रिपब्लिक) के राष्ट्रपति और रिवोल्यूशनरी काउंसिल के चेयरमैन डॉ. हुसैन अली म्विन्यी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने उच्च शिक्षा, क्षमता निर्माण, जलापूर्ति, स्वास्थ्य, एआई, डिजिटल और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में अपने सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आईआईटी मद्रास जंजीबार कैंपस हमारी करीबी साझेदारी और अफ्रीका की शिक्षा और विकास प्राथमिकताओं के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता का एक शानदार उदाहरण है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrSJaishankar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



