मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के जगदीशपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक से पूर्व धरोहर प्रदर्शनी का शुभारंभ कर उसका अवलोकन किया। मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रदर्शनी में प्रदेश के जनजातीय नायकों, सुशासन एवं शौर्य के प्रतीक महान शासकों तथा राष्ट्रभक्त विभूतियों के प्रेरक चित्र प्रदर्शित किए गए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने लगभग 10 करोड़ रूपए की लागत से नवसंवर्धित जगदीशपुर दुर्ग का लोकार्पण किया। साथ ही, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुर्ग के गौरवशाली इतिहास तथा राज्य शासन द्वारा किए गए संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों पर आधारित विशेष फिल्म का प्रदर्शन भी देखा।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



